IPL 2026: इन खिलाड़ियों ने कभी नहीं मारा एक भी छक्का, Mitchell Starc भी लिस्ट में शामिल | IPL viral facts | IPL records 2026
IPL 2026: इन 4 खिलाड़ियों ने कभी नहीं मारा एक भी छक्का, एक की सैलरी 11.75 करोड़! आईपीएल को दुनिया की सबसे रोमांचक टी20 लीग माना जाता है, जहां हर मैच में छक्कों और चौकों की बारिश देखने को मिलती है। रोहित शर्मा, एमएस धोनी, आंद्रे रसेल और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने इस लीग में छक्कों के कई रिकॉर्ड बनाए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी आईपीएल में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं, जिनके बल्ले से आज तक एक भी छक्का नहीं निकला? हैरानी की बात तो यह है कि इस लिस्ट में एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल है, जिसकी सैलरी करोड़ों में है और वह मैच विनर भी माना जाता है। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने आईपीएल में कभी छक्का नहीं लगाया। मिचेल स्टार्क: करोड़ों की सैलरी, लेकिन एक भी सिक्स नहीं इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का है। स्टार्क ने आईपीएल में अब तक 52 मैच खेले हैं और 111 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 11 चौके जरूर लगाए, लेकिन एक भी छक्का नहीं जड़ सके। दिलचस्प बात यह है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टार्क लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते...