Posts

Showing posts with the label T20 World Cup 2026 India

“फिर भी वो ट्रॉफी पकड़े खड़े हैं” – रिकी पोंटिंग ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर दिया बड़ा बयान | Ricky Ponting on Suryakumar Yadav |

Image
फिर भी वो ट्रॉफी पकड़े खड़े हैं – रिकी पोंटिंग का सूर्यकुमार यादव पर बयान हुआ वायरल टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के बाद पूरी दुनिया में टीम इंडिया की तारीफ हो रही है। लेकिन इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर ऐसा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पोंटिंग ने सूर्या की कप्तानी और उनकी लीडरशिप को लेकर बड़ी बात कही। रिकी पोंटिंग ने क्या कहा? रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में संजना गणेशन से बातचीत करते हुए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए कप्तानी करना तब और ज्यादा मुश्किल हो जाता है जब उसका खुद का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं चल रहा हो। पोंटिंग ने कहा कि सूर्यकुमार यादव का टूर्नामेंट बतौर बल्लेबाज बहुत शानदार नहीं रहा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टीम को बेहतरीन तरीके से लीड किया और अंत...